LATEST NEWS :
FREE Orientation @ Kapoorthala Branch on 30th April 2024 , FREE Workshop @ Kanpur Branch on 29th April , New Batch of Modern History W.e.f. 01.05.2024 , Indian Economy @ Kanpur Branch w.e.f. 25.04.2024. Interested Candidates may join these workshops and batches .
Print Friendly and PDF

वैश्विक नवाचार सूचकांक

वैश्विक नवाचार सूचकांक

 

खबरों में क्यों:

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा प्रकाशित वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII),2023 की रैंकिंग में भारत 132 देशों की सूची में 40वें स्थान पर है।

     

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नीति आयोग के अनुसार, भारत पिछले कई वर्षों से वैश्विक नवाचार सूचकांक में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2015 में यह 81वें स्थान से इस साल 40वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 को नीति आयोग, सीआईआई और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के साथ साझेदारी के साथ भारत द्वारा , 29 सितंबर 2023 को लॉन्च किया गया था।

 

वैश्विक नवाचार सूचकांक क्या है?

  • प्रत्येक वर्ष प्रकाशित वैश्विक नवाचार सूचकांक दुनियाभर की सरकारों के लिए अपने संबंधित देशों में नवाचार के नेतृत्व वाले सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने के लिए एक विश्वसनीय माध्यम है।
  • वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 का यह 16वा संस्करण है।

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 में विश्व:

Switzerland

1st

Sweden

2nd

United States (US)

3rd

Singapore

4th

Finland

6th

Denmark      

9th

Republic of Korea

10th

France

11th

Japan

13th

Israel

14th

 

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 में भारत?

  • भारत वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 में 2015 में 81 वें स्थान से उल्लेखनीय वृद्धि करते  हुए 40 वां स्थान हासिल किया।
  • यह उछाल पिछले आठ वर्षों में नवाचार में भारत की निरंतर और पर्याप्त वृद्धि को संदर्भित करती है।
  • भारत ने 37 निम्न-मध्यम आय वाले देशों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • वैश्विक नवाचार रैंकिंग में लगातार सुधार विशाल ज्ञान पूंजी, जीवंत स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र और सार्वजनिक और निजी अनुसंधान संगठनों द्वारा किए गए अद्भुत काम के कारण है।
  • वैश्विक नवाचार सूचकांक 2022 में भी भारत 40 वें स्थान पर था।

 

वैश्विक नवाचार सूचकांक,2023 की मुख्य विशेषताएं:

2023 में सर्वाधिक नवीन अर्थव्यवस्था:

  • वैश्विक नवाचार सूचकांक,2023 के अनुसार सबसे नवीन अर्थव्यवस्था स्विट्ज़रलैंड है ( लगातार 13वें वर्ष) ,इसके बाद क्रमशः स्वीडन, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और सिंगापुर हैं।
  • सिंगापुर ने शीर्ष पांच नवीन अर्थव्यवस्था में प्रवेश किया है, और दक्षिण पूर्व एशिया, पूर्वी एशिया और ओशिनिया (एसईएओ) क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं में प्रथम स्थान हासिल किया है।

 

विश्व में शीर्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एसएंडटी) क्लस्टर:

  • 2023 में दुनिया के शीर्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार क्लस्टर टोक्यो-योकोहामा हैं, इसके बाद शेन्ज़ेन (चीन) ,हांगकांग-गुआंगज़ौ, सियोल (दक्षिण कोरिया),बीजिंग और शंघाई-सूज़ौ हैं।
  • एस एंड टी समूह दुनिया के वे क्षेत्र होते हैं जहां आविष्कारकों और वैज्ञानिक लेखकों की संख्या सबसे अधिक होती है।
  • इस समूह में चीन 24 समूहों के साथ विश्व में प्रथम और अमेरिका के 21 समूहों के साथ द्रुतीय स्थान पर है,भारत में दुनिया के शीर्ष 100 में केवल 4 एस एंड टी क्लस्टर हैं। ये चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली हैं।

 

 

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के बारे में:

  • विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग करके दुनिया भर में बौद्धिक संपदा (आईपी) को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए बनाया गया था।
  • यह 193 सदस्य देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र की एक स्व-वित्तपोषित एजेंसी है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र की 15 विशेष एजेंसियों में से एक है।
  • इसका उद्देश्य एक संतुलित और प्रभावी अंतरराष्ट्रीय आईपी प्रणाली के विकास का नेतृत्व करना है जो सभी के लाभ के लिए नवाचार और रचनात्मकता को सक्षम बनाता है।
  • इसका अधिदेश, शासी निकाय और प्रक्रियाएं WIPO कन्वेंशन में निर्धारित की गई हैं, जिसने 1967 में WIPO की स्थापना की थी।
  • इसका संचालन 26 अप्रैल 1970 को शुरू हुआ था।