LATEST NEWS :
FREE Orientation @ Kapoorthala Branch on 30th April 2024 , FREE Workshop @ Kanpur Branch on 29th April , New Batch of Modern History W.e.f. 01.05.2024 , Indian Economy @ Kanpur Branch w.e.f. 25.04.2024. Interested Candidates may join these workshops and batches .
Print Friendly and PDF

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023

06.12.2023

 इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023

 

प्रीलिम्स के लिए: इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 के बारे में, महत्वपूर्ण बिंदु, 2023 की थीम, इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 के उद्देश्य

मुख्य पेपर के लिए: भारत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम के बारे में, महत्व, इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (आईसीएएनएन) के बारे में

                 

खबरों में क्यों?

हाल ही में इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 का आयोजन हुआ।

महत्वपूर्ण बिन्दु:

  • इसके उद्घाटन सत्र में  इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे।
  • स्वागत भाषण एमईआईटीवाई के संयुक्त सचिव श्री सुशील पाल द्वारा दिया गया।। 

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 के बारे में :

  • इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 (आईआईजीएफ-2023) एक हाइब्रिड कार्यक्रम है।
  • इसका आयोजन 5 दिसंबर को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया गया।
  • इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईजीएफ) एक बहु-हितधारक मंच है जो इंटरनेट से संबंधित सार्वजनिक नीति के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विभिन्न समूहों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाता है।
  • आईआईजीएफ 2023 के अध्यक्ष और एनआईएक्सआई के सीईओ श्री देवेश त्यागी ने आईआईजीएफ 2023 से प्राप्त निष्कर्षों के बारे में जानकारी प्रदान की और इसे संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम से जुड़े एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में चिह्नित किया।
  • IIGF 2023 से पूर्व 2021 और 2022 में IIGF के पहले दो संस्करणों को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है।
  • इस कार्यक्रम में आईसीएएनएन की अंतरिम अध्यक्ष और सीईओ सुश्री सैली कॉस्टर्टन भी उपस्थित थीं।
  • जिन्होंने बताया कि आईसीएएनएन डिजिटल विभाजन (डिजिटल डिवाइड) को कम करने और डिजिटल समावेशन (डिजिटल इनक्लूजन)  को बढ़ावा देने में भारत सरकार के साथ काम करने और उसका समर्थन करने मे उत्साहित है।

2023 की थीम:

  • वर्ष 2023 के इस फोरम की थीम 'भारत के डिजिटल एजेंडे को समायोजित करते हुए आगे बढ़ना’ रखी गई है।

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 के उद्देश्य:

  • इसके आयोजन का उद्देश्य भारत के लिए एक सुरक्षित, भरोसेमंद और लचीला साइबरस्पेस बनाने, भारत के विकास लक्ष्यों के लिए नवाचार को सक्षम करने, विभाजन को समाप्त करने और भारत के डिजिटल एजेंडे को कैलिब्रेट करने जैसे मुद्दों पर चर्चा करने का एक प्रयास करना है।

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम के बारे में :

  • इसकी स्थापना 2021 में की गई थी।
  • इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम से जुड़ी एक पहल है।
  • यह सरकार, नागरिक समाज, उद्योग, तकनीकी समुदाय, थिंक टैंक, उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली 14-सदस्यीय बहु-हितधारक समितिओं द्वारा समर्थित है।

महत्व:

  • आईजीएफ इंटरनेट के अवसरों को अधिकतम करने और उत्पन्न होने वाले जोखिमों और चुनौतियों का समाधान करने की सामान्य समझ को सुविधाजनक बनाता है।

इंटरनेट कॉर्पोरेशन फ़ॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स (आईसीएएनएन) के बारे में:

  • इसे 30 सितम्बर 1998 को स्थापित किया गया था।
  • इसका मुख्यालय लॉस एंजिल्स , कैलिफोर्निया ,संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

यह एक अमेरिकी मल्टीस्टेकहोल्डर समूह और गैर-लाभकारी संगठन है जो इंटरनेट के नेमस्पेस और संख्यात्मक स्थानों से संबंधित कई डेटाबेस के रखरखाव और प्रक्रियाओं के समन्वय और नेटवर्क के स्थिर और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार