03.10.2023
Central Tribal University
Why in news:
Recently, Prime Minister Shri Narendra Modi has announced the establishment of a Central Tribal University in Telangana.
About this new Central Tribal University:
- This new Central Tribal University, announced by Prime Minister Modi, will be established in Mulugu district of Telangana.
- This university will be built with an estimated cost of Rs 900 crore.
- This university will be named “Sammakka Sarakka Central Tribal University”.
- Sammakka Sarakka will be named after the revered tribal goddess Sammakka- Sarakka.
- This university will be created after it is enacted by the Parliament.
About Sammakka Sarakka:
- Sammakka Sarakka is a festival celebrated in honor of Hindu tribal deities.
- This festival is celebrated in Telangana state of India.
- This festival starts from a place called Medaram in Tadvai Mandla of Mulugu district.
- Medaram is located around the Eturnagaram Wildlife Sanctuary.
- It is organized once every two years.
- In this festival the rituals related to the gods and goddesses are conducted by the priests of the Koya tribe as per the Koya customs and traditions.
About Koya Tribe:
- The Koya tribe is found in the states of Andhra Pradesh, Telangana, Chhattisgarh and Odisha.
- The Koya tribes are concentrated in northeastern Telangana, northern Andhra Pradesh, far southern Chhattisgarh and southwestern Odisha.
- Koya call themselves 'Koitur' in their dialect.
- The people of the Koya tribe speak the Koya language, also known as Koya Basha.
- Koya language is considered to be related to Dravidian language.
Source:
केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
खबरों में क्यों:
हाल ही में, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने की घोषणा की है।
इस नए केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के बारे में:
- प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित इस नए केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना तेलंगाना के मुलुगु जिले में की जाएगी।
- इस विश्विद्यालय को 900 करोड़ रुपये के अनुमानित लागत के साथ बनाया जायेगा।
- इस विश्वविद्यालय का नाम "समक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय" रखा जाएगा।
- समक्का सरक्का यह नाम श्रद्धेय आदिवासी देवी सम्मक्का- सरक्का के नाम पर रखा जाएगा।
- इस विश्वविद्यालय को संसद द्वारा अधिनियमित होने के बाद निर्मित किया जाएगा।
समक्का सरक्का के बारे में:
- समक्का सरक्का,हिंदू आदिवासी देवी-देवताओं के सम्मान में मनाया जाने वाला एक त्योहार है।
- इस त्योहार को भारत के तेलंगाना राज्य में मनाया जाता है।
- इस त्योहार की शुरुआत मुलुगु जिले के तडवई मंडला के मेदाराम नामक स्थान से होती है।
- मेदाराम, एतुरनगरम वन्यजीव अभयारण्य के आस पास स्थित है।
- इसका आयोजन दो वर्ष में एक बार किया जाता है।
- इस त्योहार में देवी-देवताओं से संबंधित अनुष्ठान कोया जनजाति के पुजारियों द्वारा कोया रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार आयोजित किए जाते हैं।
कोया जनजाति के बारे में:
- कोया जनजाति को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों में पाया जाता है।
- कोया जनजातियां,उत्तरपूर्वी तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश, सुदूर दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पश्चिमी ओडिशा में केंद्रित है।
- कोया अपनी बोली में अपने आप को 'कोइतूर' कहते हैं।
- कोया जनजाति के लोग कोया भाषा बोलते हैं, जिसे कोया बाशा भी कहा जाता है।
कोया भाषा को द्रविड़ भाषा से संबधित माना जाता है।